कालेज चलो अभियान अंतर्गत विभिन क्षेत्रो का भ्रमण शा उ मा वि भोमा एवं कन्हीवाडा में चला अभियान

कालेज चलो अभियान अंतर्गत विभिन क्षेत्रो का भ्रमण

शा उ मा वि भोमा एवं कन्हीवाडा में चला अभियान

सिवनी//पृथ्वी टाइम्स//
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी के कॉलेज चलो अभियान दल द्वारा दिनांक 04/05/2022 को
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा में समग्र प्रवेश अनुपात, जीईआर, बढ़ाने हेतु उच्च शिक्षा विभाग म. प्र. द्वारा कालेज चलो अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सिवनी जिला अंतर्गत सभी शासकीय व अशासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकों और हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण विद्यार्थियों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें विद्यार्थियों को शासकीय महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा की उपलब्ध सुविधाएं, पाठ्यक्रम और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
इस अभियान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत आए बदलाव और प्रवेश प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी दी जा रही है। विद्यार्थी को इस अभियान में शामिल होकर अपने रुचि के अनुरूप कैरियर के अवसर, उपलब्ध सुविधाओं आदि के दृष्टिगत पाठ्यक्रम चयन में आसानी रहेगी।
दिनांक 4 मई 2022 को सिवनी विकासखंड अंतर्गत स्थित दो शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालयों जिनमें भोमा एवं कान्हीवाड़ा में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा विभिन्न छात्र हित की जानकारी दी गई इनमें विशेषकर अनुसूचित जाति/ जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध छात्रवृत्ति और प्रवेश शुल्क में छूट, गांव की बेटी प्रतिभा किरण और मेधावी तथा सरकार की पोस्ट मैट्रिकोत्तर राज्य छात्रवृत्ति की जानकारी दी गई ।
विद्यार्थियों को अवगत कराया गया कि विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों में पर्याप्त अधोसंरचना के साथ-साथ शिक्षण की समुचित व्यवस्था है तथा प्रवेश शुल्क बहुत कम है।
सिवनी जिले के अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार चौरसिया के कुशल संरक्षण में कॉलेज चलो अभियान टीम के संयोजक डॉ. मुन्ना लाल चौधरी, डॉ. आर एस डेहरिया, अभय नायक और डॉ.टी.पी.सागर द्वारा ग्रामीण अंचलों का भ्रमण कर समस्त 12वीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों.विद्यालय के स्टाफ से अनुरोध किया है कि उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित कॉलेज चलो अभियान में सभी विद्यार्थी बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उपलब्ध पाठ्यक्रमों, विषयों और प्रवेश प्रक्रिया से अवगत होकर शासन की उच्च शिक्षा गुणवत्ता. विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दी गई।
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी में बीए, बी कॉम तथा बीएससी और बीकॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन व बीएससी कंप्यूटर साइंस में अध्यापन की व्यवस्था है। इस अभियान के संबंध में आनलाइन प्रवेश प्रक्रिया जो मई माह के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित है। विद्यार्थियों की शंका समाधान के लिए अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य के मोबाइल नंबर 700086 8740 एवं प्रशासनिक /नोडल अधिकारी के मोबाइल नंबर 6260 704 615 पर संपर्क किया जा सकता है।
स्थान सिवनी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खनिज विभाग बेफिक्र पुलिस ने अवैध रेत परिवहन पर की कार्यवाही एक रायल्टी में 5 से 6 ट्रिप लगाते हैं मंडला से आने वाले रेत से भरे डंपर     |     आज होगा बरघाट में डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जयंती एवं बुद्धविहार शिलान्यास समारोह     |     जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखाते एनआरएलएम के अम्बरीश सोनगोत्रा किसकी सह पर आचार संहिता में भी लगातार मुख्यालय छोड़ रहे अम्बरीश सोनगोत्रा     |     विहिप के प्रांत प्रमुख से मिले भाजपा नेता मंजूरुल हसन     |     अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सिवनी पीएचई के कार्यपालन यंत्री का पदभार ग्रहण किया     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     सबका साथ सबका विकास को बरघाट नगर परिषद कर रही कलंकित आखिर किसकी सह पर अनुमति बगैर हरे-भरे वृक्षों की ही रही कटाई     |     लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा प्रत्याशी के चयन पर टिकीं सबकी निगाहें सिवनी-बालाघाट संसदीय सीट से कौन होगा भाजपा का उम्मीदवार चर्चाओं में सबसे ज्यादा वैभव पंवार और डॉ ढालसिंह बिसेन का नाम     |     मेहरा पिपरिया हत्‍याकाण्‍ड के 16 आरोपियों को आजीवन कारावास एक आरोपी को 03 वर्ष का कठोर कारावास     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425843203