श्रीमद् भागवत कथा स्थल तक वाहन रैली, भव्य शोभायात्रा के साथ पहुचेंगे आचार्य महामंडलेश्वर दण्डी स्वामी श्री प्रज्ञानानंद सरस्वती

श्रीमद भागवत कथा स्थल तक वाहन रैली, भव्य शोभायात्रा के साथ पहुचेंगे आचार्य महामंडलेश्वर दण्डी स्वामी श्री प्रज्ञानानंद सरस्वती

नरेंद्र विक्की राय की रिपोर्ट

पृथ्वी टाइम्स सिवनी – उल्लेखनीय है कि 29 दिसम्बर से छिन्दवाड़ा रोड़ स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी में श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव प्रारम्भ हो रहा है इस हेतु आयोजक पंडित विकास तिवारी सोनू महाराज बताया कि आयोजन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है हाउसिंग बोर्ड कालोनी प्रवेश द्वार के समीप ही भव्य वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया है मंच प्रभारी हीरालाल कुल्हाड़े द्वारा आकर्षक साज-सज्जा के साथ व्यास पीठ गादी को सजाया गया है, कथा व्यास के रूप में द्विपीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य ब्रम्हलीन पूज्यपाद स्वामी स्वरूपनानंद सरस्वती जी महाराज के परम स्नेही दण्डी सन्यासी शिष्य अनंत श्री विभूषित आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य दण्डी स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज सुशोभित रहेंगे, लंबे अंतराल के बाद सिवनी वासियो को पूज्य गुरुदेव के श्री मुख से श्रीमद भागवत कथा श्रवण करने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है।

    कथा प्रारम्भ वाले दिन गुरुवार 29 दिसंबर को दोपहर 01 बजे पूज्य स्वामी जी का जबलपुर बायपास से नगर प्रवेश होगा यहाँ राजेश त्रिवेदी और अजय मिश्रा जी महाराज जी की अगुवानी करेंगे, और वाहन रैली प्रारम्भ होगी, जो दुर्गा चौक स्थित श्री माता राजराजेश्वरी मंदिर पहुँचेगी, यहाँ नगर की सर्वाधिक क्रियाशील संस्था श्री माता राजराजेश्वरी ट्रस्ट की अगुवानी में स्वामी प्रज्ञानानंद जी का भव्य स्वागत तथा पादुका पूजन किया जावेगा, मातारानी की आरती पूजन के उपरांत यहाँ से श्रीमद भागवत जी की जल कलश शोभायात्रा प्रारम्भ होगी, शोभायात्रा में ध्वजधारी अश्वारोही शोभायात्रा का मार्ग प्रशस्त करते हुए सबसे आगे रहेंगे, भगवान राधे कृष्ण झांकी और रथ में श्री भागवत जी लिए हुए भागवत ज्ञान यज्ञ के मुख्य यजमान पंडित बलराम तिवारी श्री मति मालती तिवारी जी सवार रहेंगे, नगर का प्रसिद्ध यश ब्रास बैंड अपनी विशेष प्रस्तुतियों के साथ शोभायात्रा में शामिल रहेगा, बड़ी संख्या में कलशधारी महिलाएं औरभक्तों का समहू शामिल होगा,पूज्य गुरुदेव प्रज्ञानानंद जी महाराज विशेष तौर पर तैयार किये गए आकर्षक रथ में विराजित हो भक्तों को दर्शन देते हुए शोभायात्रा में शामिल रहेंगे।

चीकू सक्सेना, पार्षद गोलू पंडित के मार्गदर्शन में शोभायात्रा कथा स्थल की ओर आगे बढ़ेगी, शोभायात्रा के सम्पूर्ण मार्ग में अतुल मोदी के मार्गदर्शन में पुष्प वर्षा होगी, जगह जगह में शोभायात्रा का स्वागत होगा, शोभायात्रा ढिमरी मोहोल्ला होते हुए महावीर मढिया, गणेश मंदिर छिन्दवाड़ा चौक होते हुए फिल्टर चौक से कथा स्थल हाउसिंग बोर्ड कालोनी पहुँचेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खनिज विभाग बेफिक्र पुलिस ने अवैध रेत परिवहन पर की कार्यवाही एक रायल्टी में 5 से 6 ट्रिप लगाते हैं मंडला से आने वाले रेत से भरे डंपर     |     आज होगा बरघाट में डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जयंती एवं बुद्धविहार शिलान्यास समारोह     |     जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखाते एनआरएलएम के अम्बरीश सोनगोत्रा किसकी सह पर आचार संहिता में भी लगातार मुख्यालय छोड़ रहे अम्बरीश सोनगोत्रा     |     विहिप के प्रांत प्रमुख से मिले भाजपा नेता मंजूरुल हसन     |     अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सिवनी पीएचई के कार्यपालन यंत्री का पदभार ग्रहण किया     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     सबका साथ सबका विकास को बरघाट नगर परिषद कर रही कलंकित आखिर किसकी सह पर अनुमति बगैर हरे-भरे वृक्षों की ही रही कटाई     |     लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा प्रत्याशी के चयन पर टिकीं सबकी निगाहें सिवनी-बालाघाट संसदीय सीट से कौन होगा भाजपा का उम्मीदवार चर्चाओं में सबसे ज्यादा वैभव पंवार और डॉ ढालसिंह बिसेन का नाम     |     मेहरा पिपरिया हत्‍याकाण्‍ड के 16 आरोपियों को आजीवन कारावास एक आरोपी को 03 वर्ष का कठोर कारावास     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425843203