गंज की सोसाइटी पर किसानों को यूरिया दिलाने पहुंचे राजा बघेल

गंज की सोसाइटी पर किसानों को यूरिया दिलाने पहुंचे राजा बघेल

 

किसानों को यूरिया खाद की समस्या चरम पर

अश्वनी मिश्रा

सिवनी – 2 जनवरी को फिर गंज वार्ड स्थित मार्केटिंग सोसायटी में यूरिया को लेकर मारामारी का माहौल सुबह से ही बना रहा। लगभग 1हजार किसान यूरिया लेने के लिए परेशान होते रहे। किसानों को ना तो यूरिया मिल रही थी और न ही उन्हें समिति द्वारा टोकन दिए जा रहे थे। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजा बघेल आज फिर किसानो की दशा देख मोके पर पहुंचे और किसानों से उनकी व्यथा सुनकर मार्केटिंग सोसायटी के प्रबंधन से चर्चा की। ताकि किसानों को यूरिया मिल सके। जमकर नारेबाजी करने के बाद सोसायटी प्रबंधन किसानों को खाद यूरिया एवम शेष किसानों को टोकन देने सहमत हुआ। ज्ञात हो कि इन दिनों किसान हर तरफ से परेशान है, ना खाद, ना बिजली, ना पानी। ऐसे में सुबह से भूखे प्यासे किसान जिनमे महिला पुरुष सभी शामिल हैं, खाद के लिये परेशान थे। तब वहां राजा बघेल का पहुंचना और किसानों को यूरिया वितरण करवाने हेतु सार्थक प्रयास किया गया। जिससे किसानों की यूरिया तो मिली ही शेष किसानों को टोकन भी प्राप्त हुए। सभी किसानों द्वारा करतल ध्वनि से राजा बघेल का धन्यवाद दिया गया। मौके पर राजा बघेल,राजेश माना ठाकुर, सुमित सहित लगभग 1 हजार किसान उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खनिज विभाग बेफिक्र पुलिस ने अवैध रेत परिवहन पर की कार्यवाही एक रायल्टी में 5 से 6 ट्रिप लगाते हैं मंडला से आने वाले रेत से भरे डंपर     |     आज होगा बरघाट में डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जयंती एवं बुद्धविहार शिलान्यास समारोह     |     जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखाते एनआरएलएम के अम्बरीश सोनगोत्रा किसकी सह पर आचार संहिता में भी लगातार मुख्यालय छोड़ रहे अम्बरीश सोनगोत्रा     |     विहिप के प्रांत प्रमुख से मिले भाजपा नेता मंजूरुल हसन     |     अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सिवनी पीएचई के कार्यपालन यंत्री का पदभार ग्रहण किया     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     सबका साथ सबका विकास को बरघाट नगर परिषद कर रही कलंकित आखिर किसकी सह पर अनुमति बगैर हरे-भरे वृक्षों की ही रही कटाई     |     लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा प्रत्याशी के चयन पर टिकीं सबकी निगाहें सिवनी-बालाघाट संसदीय सीट से कौन होगा भाजपा का उम्मीदवार चर्चाओं में सबसे ज्यादा वैभव पंवार और डॉ ढालसिंह बिसेन का नाम     |     मेहरा पिपरिया हत्‍याकाण्‍ड के 16 आरोपियों को आजीवन कारावास एक आरोपी को 03 वर्ष का कठोर कारावास     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425843203