गुंडे तत्व संचालित कर रहे खवासा टोल रोज होती है गुंडागर्दी,थाने में नही है जानकारी

*गुंडे तत्व संचालित कर रहे खवासा टोल*
*रोज होती है गुंडागर्दी,थाने में नही है जानकारी*
सिवनी(पृथ्वी टाइम्स)।। सिवनी जिले के खवासा टोल नाके में मैनेजर एवम उसके गुंडो द्वारा वाहन चालकों से कभी फ़ास्ट टैग तो कभी नकदी लेने हेतु आये दिन गुंडागर्दी की जाती है इतना ही नही ये गुंडे गलत तरीके से वाहन चालकों को धमकाते हैं और कहते हैं कि हमारा कोई कुछ नही बिगाड़ सकता, इनका नाम पता पूछने पर ये कहते हैं कि हमने पुलिस थाना कुरई में कोई मुसाफिरी जानकारी नही दी है तो तुम होते कौन हो हमारी जानकारी लेने वाले ।।
उक्त सम्बन्ध में जानकारी देते हुए प्रताडितों में सुशील तिवारी सिवनी,संतोष बारेकर नागपुर,दिलीप तरवरे,नागपुर विक्की सूर्यवंशी सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि उनके फ़ास्ट टैग में बैलेंस नही था वे नकद रु देने की बात कर रहे थे तभी वहां उत्तर प्रदेश,महाराष्ट्र और बिहार के गुंडों ने इनके साथ काफी बेइज्जती कर वाहन रिवर्स कराकर खड़ा कराया,घंटों इंतजार के बाद इनके दलालों द्वारा आईडीएफसी से कमीशन लेकर फ़ास्ट टेग रिचार्ज किया गया,तब जाकर इनके वाहनों को छोड़ा गया।इस पूरे घटनाक्रम में जब पीड़ित लोगों द्वारा मैनेजर से मिलना चाहा तो मैनेजर ने भी धमकी भरे लहजे में इनसे कहा कि हम टोल नाका अपनी मर्जी से चलाते हैं,रु कमाने आये हैं जो बनता है कर लो ।आये दिन इस क्षेत्र में होने वाले अपराध में ये गुंडे कभी भी अपनी सक्रियता दिखा सकते हैं इस हेतु टोल नाके में पदस्थ सभी कर्मियों की जांच बेहद आवश्यक हो गई है वरना वो दिन दूर नही जब ये किसी बड़ी घटना को अंजाम देकर चम्पत हो जाएं और पुलिस हाथ मलते रह जाये ।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खनिज विभाग बेफिक्र पुलिस ने अवैध रेत परिवहन पर की कार्यवाही एक रायल्टी में 5 से 6 ट्रिप लगाते हैं मंडला से आने वाले रेत से भरे डंपर     |     आज होगा बरघाट में डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जयंती एवं बुद्धविहार शिलान्यास समारोह     |     जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखाते एनआरएलएम के अम्बरीश सोनगोत्रा किसकी सह पर आचार संहिता में भी लगातार मुख्यालय छोड़ रहे अम्बरीश सोनगोत्रा     |     विहिप के प्रांत प्रमुख से मिले भाजपा नेता मंजूरुल हसन     |     अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सिवनी पीएचई के कार्यपालन यंत्री का पदभार ग्रहण किया     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     सबका साथ सबका विकास को बरघाट नगर परिषद कर रही कलंकित आखिर किसकी सह पर अनुमति बगैर हरे-भरे वृक्षों की ही रही कटाई     |     लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा प्रत्याशी के चयन पर टिकीं सबकी निगाहें सिवनी-बालाघाट संसदीय सीट से कौन होगा भाजपा का उम्मीदवार चर्चाओं में सबसे ज्यादा वैभव पंवार और डॉ ढालसिंह बिसेन का नाम     |     मेहरा पिपरिया हत्‍याकाण्‍ड के 16 आरोपियों को आजीवन कारावास एक आरोपी को 03 वर्ष का कठोर कारावास     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425843203