संत रविदास जयंती पर होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

जिला मुख्यालयों तथा पंचायत स्तर पर भी मनाई जायेगी जयन्ति

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संत रविदास अद्भुत संत थे। उनके द्वारा समाज को जोड़ने के लिए किए गए प्रयासों का व्यापक प्रभाव रहा है। संत रविदास जयंती पर संपूर्ण प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जाए। राज्य सरकार द्वारा सबका साथ-सबका विकास की अवधारणा के साथ जन-भागीदारी से सामाजिक अधिकारों को सामाजिक समरसता के साथ सभी वर्गों तक पहुँचाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री संत रविदास जयंती समारोह के संबंध में निवास कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। जनजातीय कार्य, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह और प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति कल्याण और जनजातीय कार्य डॉ. पल्लवी जैन गोविल उपस्थित थी।

उल्लेखनीय है कि संत रविदास जयंती-16 फरवरी 2022 को भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ सभी जिला मुख्यालयों और प्रदेश की 22 हजार 710 पंचायतों में भी कार्यक्रम किए जाएंगे। भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम को मुख्यमंत्री चौहान संबोधित करेंगे। संत रविदास जी के भजनों का प्रस्तुतिकरण भी होगा। कार्यक्रम का दूरदर्शन सहित विभिन्न टीवी चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

जिला तथा पंचायत स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में केन्द्र और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सभी कार्यक्रमों में संत रविदास के भजनों का गायन होगा और स्थानीय जन-प्रतिनिधि संत रविदास के विचारों पर उद्बोधन देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खनिज विभाग बेफिक्र पुलिस ने अवैध रेत परिवहन पर की कार्यवाही एक रायल्टी में 5 से 6 ट्रिप लगाते हैं मंडला से आने वाले रेत से भरे डंपर     |     आज होगा बरघाट में डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जयंती एवं बुद्धविहार शिलान्यास समारोह     |     जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखाते एनआरएलएम के अम्बरीश सोनगोत्रा किसकी सह पर आचार संहिता में भी लगातार मुख्यालय छोड़ रहे अम्बरीश सोनगोत्रा     |     विहिप के प्रांत प्रमुख से मिले भाजपा नेता मंजूरुल हसन     |     अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सिवनी पीएचई के कार्यपालन यंत्री का पदभार ग्रहण किया     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     सबका साथ सबका विकास को बरघाट नगर परिषद कर रही कलंकित आखिर किसकी सह पर अनुमति बगैर हरे-भरे वृक्षों की ही रही कटाई     |     लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा प्रत्याशी के चयन पर टिकीं सबकी निगाहें सिवनी-बालाघाट संसदीय सीट से कौन होगा भाजपा का उम्मीदवार चर्चाओं में सबसे ज्यादा वैभव पंवार और डॉ ढालसिंह बिसेन का नाम     |     मेहरा पिपरिया हत्‍याकाण्‍ड के 16 आरोपियों को आजीवन कारावास एक आरोपी को 03 वर्ष का कठोर कारावास     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425843203