कोविड से मौत: महिला का शव लाने से उड़ीसा प्रशासन ने किया इंकार

कोविड से मृत हुई महिला का आखिरकार रायपुर में ही हुआ अंतिम संस्कार

कृष्णकुमार की रिपोर्ट

रायपुर//कोरोना पॉजिटिव महिला का शव ओडिशा के जिला प्रशासन द्वारा लेने से मना करने के बाद अंतिम संस्कार छत्तीसगढ़ में किया गया। दरअसल, बस्तर जिले की सीमा से ओडिशा लगा हुआ है। जगदलपुर स्थित डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में ओडिशा की एक महिला इलाज के लिए भर्ती हुई थी। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। एंटीजन जांच में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तहसीलदार को जानकारी देने पर उन्होंने शव ओडिशा लाने से मना कर दिया। बस्तर कलेक्टर तक मामला पहुंचने के बाद जगदलपुर के शवदाह गृह में महिला का अंतिम संस्कार किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा के नवरंगपुर जिले के तरुंदीही गांव की 32 वर्षीय महिला डॉली पाल की बस्तर जिले के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 20 जनवरी को मौत हो गई। उसे 19 जनवरी को तबीयत खराब होने पर नान कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। मृत्यु के बाद एंटीजन जांच में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 21 जनवरी को महिला के परिजन शव को ओडिशा ले जाने के लिए नवरंगपुर के तहसीलदार से संपर्क किया।

गैस शवदाह में किया अंतिम संस्कार 
तहसीलदार ने कोरोना पॉजिटिव होने के कारण शव को ओडिशा लाने से साफ मना कर दिया। गमजदा परिवार ने जगदलपुर नगर निगम के आयुक्त को इसकी जानकारी दी। कलेक्टर को भी मामले की जानकारी मिली। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर जगदलपुर में महिला के शव का संस्कार किया गया। निगम आयुक्त प्रेमकुमार पटेल ने बताया कि गैस शवदाह में महिला का अंतिम संस्कार किया गया। कोरोना पॉजिटिव केस था, इसलिए सरकारी खर्च पर अंत्येष्टि की गई। कुछ दिनों पहले लगाए गए गैस शवदाह में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खनिज विभाग बेफिक्र पुलिस ने अवैध रेत परिवहन पर की कार्यवाही एक रायल्टी में 5 से 6 ट्रिप लगाते हैं मंडला से आने वाले रेत से भरे डंपर     |     आज होगा बरघाट में डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जयंती एवं बुद्धविहार शिलान्यास समारोह     |     जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखाते एनआरएलएम के अम्बरीश सोनगोत्रा किसकी सह पर आचार संहिता में भी लगातार मुख्यालय छोड़ रहे अम्बरीश सोनगोत्रा     |     विहिप के प्रांत प्रमुख से मिले भाजपा नेता मंजूरुल हसन     |     अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सिवनी पीएचई के कार्यपालन यंत्री का पदभार ग्रहण किया     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     सबका साथ सबका विकास को बरघाट नगर परिषद कर रही कलंकित आखिर किसकी सह पर अनुमति बगैर हरे-भरे वृक्षों की ही रही कटाई     |     लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा प्रत्याशी के चयन पर टिकीं सबकी निगाहें सिवनी-बालाघाट संसदीय सीट से कौन होगा भाजपा का उम्मीदवार चर्चाओं में सबसे ज्यादा वैभव पंवार और डॉ ढालसिंह बिसेन का नाम     |     मेहरा पिपरिया हत्‍याकाण्‍ड के 16 आरोपियों को आजीवन कारावास एक आरोपी को 03 वर्ष का कठोर कारावास     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425843203