रायपुर जिले के सभी गोठानों में 8 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा ‘‘गोठान पहुंच कार्यक्रम‘‘

रायपुर // रायपुर जिले के सभी गोठानों में आगामी 8 अप्रैल को गोठान पहुंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मयंक चतुर्वेदी ने कृषि विभाग तथा जिले के सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कार्यक्रम के व्यवस्थित संचालन के संबंध में निर्देशित किया है।

उन्होंने बताया कि 4 अप्रेल से 16 अप्रेल के मध्य ‘गोठान पहुँच कार्यक्रम‘ आयोजित करने के संबंध में निर्देश प्राप्त हुआ था। उन्होंने बताया कि 8 अपै्रल को नोडल अधिकारी, आर.ए.ई.ओ तथा गोठान समिति के सभी सदस्य अपने गोठान में अनिवार्यतः 4-5 घण्टे उपस्थित रहकर गोठान की गतिविधियों का अवलोकन एवं निरीक्षण करेंगे। गोठान समितियों, स्वसहायता समूहों, चरवाहा आदि से चर्चा उपरांत समस्याओं की पहचान कर सूचीबद्ध करेंगे। पहचान की गई समस्याओं और उसके समाधान के लिए सुधारात्मक कार्यवाही करने के साथ ही गोठान को आर.आई.पी.ए के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना, क्रियान्वयन पर जानकारी एवं सुझाव प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे।

श्री चतुर्वेदी ने बताया कि ‘गोठान पहुँच कार्यक्रम‘ की डी-ब्रीफिंग 11 अपै्रल को सुबह 11 बजे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडोटोरियम रायपुर में कलेक्टर द्वारा की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उक्त कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी के साथ उपस्थित रहने कहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खनिज विभाग बेफिक्र पुलिस ने अवैध रेत परिवहन पर की कार्यवाही एक रायल्टी में 5 से 6 ट्रिप लगाते हैं मंडला से आने वाले रेत से भरे डंपर     |     आज होगा बरघाट में डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जयंती एवं बुद्धविहार शिलान्यास समारोह     |     जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखाते एनआरएलएम के अम्बरीश सोनगोत्रा किसकी सह पर आचार संहिता में भी लगातार मुख्यालय छोड़ रहे अम्बरीश सोनगोत्रा     |     विहिप के प्रांत प्रमुख से मिले भाजपा नेता मंजूरुल हसन     |     अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सिवनी पीएचई के कार्यपालन यंत्री का पदभार ग्रहण किया     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     सबका साथ सबका विकास को बरघाट नगर परिषद कर रही कलंकित आखिर किसकी सह पर अनुमति बगैर हरे-भरे वृक्षों की ही रही कटाई     |     लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा प्रत्याशी के चयन पर टिकीं सबकी निगाहें सिवनी-बालाघाट संसदीय सीट से कौन होगा भाजपा का उम्मीदवार चर्चाओं में सबसे ज्यादा वैभव पंवार और डॉ ढालसिंह बिसेन का नाम     |     मेहरा पिपरिया हत्‍याकाण्‍ड के 16 आरोपियों को आजीवन कारावास एक आरोपी को 03 वर्ष का कठोर कारावास     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425843203