मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् 2.91 करोड़ रुपए के जुर्माना की वसूली

शराब सेवन कर वाहन चलाने पर 200 प्रकरणों में कार्यवाही

रायपुर// छत्तीसगढ़ पुलिस ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में तेजी से कार्रवाई कर रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के अनुसार बीते वर्ष 2021 में रायपुर पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कुल 67073 कार्रवाई करते हुए 2.91 करोड़ रूपए जुर्माना वसूल किया गया है। इन प्रकरणों में से शराब सेवन कर वाहन चलाने के 200 प्रकरणों में कार्रवाई की गयी है जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा 20 लाख रूपए जुर्माना वसूल किया गया है।

रायपुर पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् 477 व्यक्तियों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर पुलिस ने वर्ष 2022 में 20 मार्च तक मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कुल 17994 कार्रवाइयों में 90.19 लाख रूपए का जुर्माना वसूल किया है। 20 मार्च 2022 तक रायपुर पुलिस ने शराब सेवन कर वाहन चलाने के 90 प्रकरणों में कार्रवाई की है जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा 98 हजार रूपए का जुर्माना वसूल किया गया है। अभी तक 225 व्यक्तियों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है।
रायपुर पुलिस द्वारा तीन सवारी चलने वाले लोगों पर शराब पीकर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही समय-समय पर जागरूकता अभियानों के माध्यम से ट्रेफिक संबंधी नियमों का प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार जागरूकता एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाईयां आगे भी लगातार जारी रखी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खनिज विभाग बेफिक्र पुलिस ने अवैध रेत परिवहन पर की कार्यवाही एक रायल्टी में 5 से 6 ट्रिप लगाते हैं मंडला से आने वाले रेत से भरे डंपर     |     आज होगा बरघाट में डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जयंती एवं बुद्धविहार शिलान्यास समारोह     |     जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखाते एनआरएलएम के अम्बरीश सोनगोत्रा किसकी सह पर आचार संहिता में भी लगातार मुख्यालय छोड़ रहे अम्बरीश सोनगोत्रा     |     विहिप के प्रांत प्रमुख से मिले भाजपा नेता मंजूरुल हसन     |     अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सिवनी पीएचई के कार्यपालन यंत्री का पदभार ग्रहण किया     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     सबका साथ सबका विकास को बरघाट नगर परिषद कर रही कलंकित आखिर किसकी सह पर अनुमति बगैर हरे-भरे वृक्षों की ही रही कटाई     |     लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा प्रत्याशी के चयन पर टिकीं सबकी निगाहें सिवनी-बालाघाट संसदीय सीट से कौन होगा भाजपा का उम्मीदवार चर्चाओं में सबसे ज्यादा वैभव पंवार और डॉ ढालसिंह बिसेन का नाम     |     मेहरा पिपरिया हत्‍याकाण्‍ड के 16 आरोपियों को आजीवन कारावास एक आरोपी को 03 वर्ष का कठोर कारावास     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425843203