कोरोना के बढ़ते मामले: आज पाबंदियों पर फैसला ले सकते हैं CM

भोपाल//मध्यप्रदेश में कोरोना से हालात बिगड़ रहे हैं। हर दिन 3 हजार से ज्यादा नए केस आ रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सभी क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक बुलाई है। इसमें पाबंदियों पर फैसला किया जा सकता है। CM ने सभी अस्पतालों से एक-एक महीने की दवाओं का स्टॉक रखने को भी कहा है।
भोपाल में गुरुवार को 1008 नए केस मिले। इनमें चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, कृषि मंत्री कमल पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, 1 से 18 साल के 73 बच्चे, 61 से अधिक उम्र के 72 बुजुर्ग और 10 डॉक्टर भी शामिल हैं। नए संक्रमितों में दो बच्चों की उम्र महज एक साल है। तीसरी लहर में अब तक 5 मंत्री, 2 विधायक, दो पूर्व सांसद, दस आईएएस और 2 आईपीएस संक्रमित हो चुके हैं।
इंदौर में 1291 नए संक्रमित मिले हैं। जबलपुर में 349 केस आए। सागर में 263, रीवा में 61 नए केस आए हैं। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए भोपाल में सभी मेडिकल स्टाफ की छुटि्टयां निरस्त कर दी गई हैं। इसमें डॉक्टर, अधिकारी, कर्मचारी शामिल हैं। इस संबंध में भोपाल के सीएमएचओ ने आदेश भी जारी कर दिया है।
ग्वालियर में 635 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 570 ग्वालियर के हैं, 42 अन्य शहरों से। 23 की रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आई है। अतिरिक्त महाधिवक्ता और उनके परिवार के अन्य सदस्य भी संक्रमित मिले हैं। नगर निगम आयुक्त भी संक्रमित हो गए हैं। निगमायुक्त पर शहर को संक्रमण से बचाने के लिए मास्क और रोको-टोको अभियान की जिम्मेदारी थी। हाईकोर्ट के 6 कर्मचारी, सिंधिया स्कूल फोर्ट के 10 से ज्यादा कर्मी भी संक्रमित आए हैं।
राजधानी में पॉजिटिव आने वालों में 10 से ज्यादा डॉक्टर भी शामिल हैं। इनमें प्रमुख एम्स के पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट की HOD डॉ. शिखा मलिक, इनके पति और एम्स के ही रेडियो डायग्नोसिस डिपार्टमेंट के HOD डॉ. राजेश मलिक हैं। GMC के पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट की HOD डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव भी संक्रमित मिली हैं। BMHRC की डॉ. वैष्णवी समेत एम्स और GMC के जूनियर डॉक्टर समेत 10 से ज्यादा डॉक्टर पॉजिटिव मिले हैं। गुरुवार को जो मरीज मिले हैं इनमें 72 बुजर्ग भी शामिल हैं। पॉजिटिव आए एक बच्चे के घर में एक 68 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खनिज विभाग बेफिक्र पुलिस ने अवैध रेत परिवहन पर की कार्यवाही एक रायल्टी में 5 से 6 ट्रिप लगाते हैं मंडला से आने वाले रेत से भरे डंपर     |     आज होगा बरघाट में डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जयंती एवं बुद्धविहार शिलान्यास समारोह     |     जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखाते एनआरएलएम के अम्बरीश सोनगोत्रा किसकी सह पर आचार संहिता में भी लगातार मुख्यालय छोड़ रहे अम्बरीश सोनगोत्रा     |     विहिप के प्रांत प्रमुख से मिले भाजपा नेता मंजूरुल हसन     |     अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सिवनी पीएचई के कार्यपालन यंत्री का पदभार ग्रहण किया     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     सबका साथ सबका विकास को बरघाट नगर परिषद कर रही कलंकित आखिर किसकी सह पर अनुमति बगैर हरे-भरे वृक्षों की ही रही कटाई     |     लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा प्रत्याशी के चयन पर टिकीं सबकी निगाहें सिवनी-बालाघाट संसदीय सीट से कौन होगा भाजपा का उम्मीदवार चर्चाओं में सबसे ज्यादा वैभव पंवार और डॉ ढालसिंह बिसेन का नाम     |     मेहरा पिपरिया हत्‍याकाण्‍ड के 16 आरोपियों को आजीवन कारावास एक आरोपी को 03 वर्ष का कठोर कारावास     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425843203