कालीचरण बोले मृत्यदंड को तैयार, मुख्यमंत्री ने दी आत्मसमर्पण करने की चेतावनी

रायपुर-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अकोला (महाराष्ट्र) के कालीचरण को चुनौती दे दी है, जिसमें उसे आत्मसमर्पण करने को कहा गया।‌ आपको बता दें कि यह चुनौती छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित धर्म संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ गलत शब्दों का प्रयोग करने वाले कालीचरण को दी गई है। वहीं कालीचरण ने आत्मसमर्पण करने की बजाए एक और वीडियो जारी किया है, जिसमें उसने दावा करते हुए कहा है कि वह अपने शब्दों के बदले में मृत्युदंड भी पाने के लिए तैयार है।‌

महात्मा गांधी को कहे अपशब्द

आपको बता दें कि यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब कालीचरण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग किया। उसने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी का कोई योगदान नहीं रहा और हिंदुओं के साथ उन्होंने अन्याय किया। यही नहीं कालीचरण ने कहा है कि सरदार पटेल को प्रधानमंत्री बनाया गया होता तो आज देश की तस्वीर कुछ और होती। इस वीडियो में हिंदुत्व पर भावनात्मक संवाद के दौरान कालीचरण ने नाथुराम गोडसे की जमकर तारीफ की और उन्हें नमन किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कालीचरण को दी चुनौती

इस पूरे मामले के बाद मामला तुल पकड़ लिया जिस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया सामने आई है। ‌ सीएम बघेल ने कालीचरण को चुनौती देते हुए कहा है कि उनके खिलाफ FIR हो चुकी है। अगर वह इतने ही साहसी हैं तो आकर खुद को सरेंडर करें। सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस जल्द उसे गिरफ्तार कर लेगी। उसे अपने किए की सजा जरूर मिलेगी।साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा, ‘बापू को गाली देकर तथा समाज में विष वमन करके अगर किसी पाखंडी को लगता है कि वह अपने मंसूबों में कामयाब हो जाएगा, तो यह उसका भ्रम है।’

महात्मा गांधी के खिलाफ धर्म संसद में बुरे शब्दों का इस्तेमाल करने वाले कालीचरण ने एक नया वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होनें कहा कि मुझ पर एफआइआर दर्ज की गई है, लेकिन उसका उन्हें कोई पश्चाताप नहीं है। कालीचरण ने एक बार फिर से कहां की मैं गांधी से नफरत करता हूं।आपको याद हो कि राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाने में कालीचरण के खिलाफ धारा 505 (2) (वर्गो के बीच शत्रुता, घृणा या द्वेष पैदा करने वाले बयान देना) और साथ ही साथ 294 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खनिज विभाग बेफिक्र पुलिस ने अवैध रेत परिवहन पर की कार्यवाही एक रायल्टी में 5 से 6 ट्रिप लगाते हैं मंडला से आने वाले रेत से भरे डंपर     |     आज होगा बरघाट में डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जयंती एवं बुद्धविहार शिलान्यास समारोह     |     जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखाते एनआरएलएम के अम्बरीश सोनगोत्रा किसकी सह पर आचार संहिता में भी लगातार मुख्यालय छोड़ रहे अम्बरीश सोनगोत्रा     |     विहिप के प्रांत प्रमुख से मिले भाजपा नेता मंजूरुल हसन     |     अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सिवनी पीएचई के कार्यपालन यंत्री का पदभार ग्रहण किया     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     सबका साथ सबका विकास को बरघाट नगर परिषद कर रही कलंकित आखिर किसकी सह पर अनुमति बगैर हरे-भरे वृक्षों की ही रही कटाई     |     लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा प्रत्याशी के चयन पर टिकीं सबकी निगाहें सिवनी-बालाघाट संसदीय सीट से कौन होगा भाजपा का उम्मीदवार चर्चाओं में सबसे ज्यादा वैभव पंवार और डॉ ढालसिंह बिसेन का नाम     |     मेहरा पिपरिया हत्‍याकाण्‍ड के 16 आरोपियों को आजीवन कारावास एक आरोपी को 03 वर्ष का कठोर कारावास     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425843203