खरतरगच्छ सहस्त्राब्दी महोत्सव का शुभारंभ 9 अक्टूबर, 2022 को कोटा में

*खरतरगच्छ सहस्त्राब्दी महोत्सव का शुभारंभ 9 अक्टूबर, 2022 को कोटा में*

*सिवनी से गुरुभक्त करेंगे इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शिरकत*

8 अक्टूबर 2022
जैन समुदाय के सर्वाधिक प्राचीन गच्छ ‘खरतरगच्छ’ के स्थापना (विक्रम संवत् 1080-2080) के 1000 वर्ष को भव्यातिभव्य रूप से मनाने के लिए 9 अक्टूबर को शिक्षा नगरी कोटा में महोत्सव का भव्य आगाज खरतरगच्छ सहस्त्राब्दी महोत्सव समिति एवं जैन श्वेताम्बर पेढ़ी, कोटा के संयुक्त तत्वावधान में होने जा रहा है।
खरतरगच्छ सहस्त्राब्दी महोत्सव समिति के राष्ट्रीय संयोजक ललित नाहटा एवं महामंत्री सुपारसचंद गोलछा ने बताया कि परम पूज्य खरतरगच्छाचार्य श्री जिनपीयूषसागर सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा 13 की पावन निश्रा खरतरगच्छ सहस्त्राब्दी महोत्सव का शुभारंभ 9 अक्टूबर, 2022 को प्रातः 9.00 बजे कोटा के युआईटी ऑडिटोरियम में किया जायेगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभाध्यक्ष ओमकृष्ण बिड़ला, अध्यक्षता राजस्थान सरकार के स्वायत्त एवं नगरीय विकास मंत्री श्री शांति धारीवाल, विशिष्ठ अतिथि मध्यप्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्राद्यौगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, राजस्थान सरकार खनिज एवं गोपालन मंत्री श्री प्रमोद जैन ‘भाया’, राजस्थान राज्य गोसेवा आयोग अध्यक्ष श्री मेवाराम जैन करेगें साथ ही देशभर की अनेक राजनैतिक एवं प्रशासनिक हस्तियां इस समारोह में शिरकत करेगी।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए सिवनी सहित देशभर के कई हिस्सों से गुरूभक्त पधार रहे है। इस कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सहस्त्राब्दी महोत्सव समिति एवं जैन श्वेताम्बर पेढ़ी कोटा के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण पुरे प्रयास में लगे हुए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखाते एनआरएलएम के अम्बरीश सोनगोत्रा किसकी सह पर आचार संहिता में भी लगातार मुख्यालय छोड़ रहे अम्बरीश सोनगोत्रा     |     विहिप के प्रांत प्रमुख से मिले भाजपा नेता मंजूरुल हसन     |     अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सिवनी पीएचई के कार्यपालन यंत्री का पदभार ग्रहण किया     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     सबका साथ सबका विकास को बरघाट नगर परिषद कर रही कलंकित आखिर किसकी सह पर अनुमति बगैर हरे-भरे वृक्षों की ही रही कटाई     |     लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा प्रत्याशी के चयन पर टिकीं सबकी निगाहें सिवनी-बालाघाट संसदीय सीट से कौन होगा भाजपा का उम्मीदवार चर्चाओं में सबसे ज्यादा वैभव पंवार और डॉ ढालसिंह बिसेन का नाम     |     मेहरा पिपरिया हत्‍याकाण्‍ड के 16 आरोपियों को आजीवन कारावास एक आरोपी को 03 वर्ष का कठोर कारावास     |     श्री महामृत्युंजय अतिरुद्र महायज्ञ व प्रवचन का समागम जारी रुद्राक्ष पाकर भक्ति में लीन हो रहे श्रद्धालु     |     चोर गिरोह को घेराबंदी कर पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग गोली लगने से प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर की मौत तीन आरोपी हुए गिरफ्तार, गोली चलाने वाला फरार 1 पिस्टल सहित 20-25 राउंड कारतूस बरामद     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425843203