चोर गिरोह को घेराबंदी कर पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग गोली लगने से प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर की मौत तीन आरोपी हुए गिरफ्तार, गोली चलाने वाला फरार 1 पिस्टल सहित 20-25 राउंड कारतूस बरामद

चोर गिरोह को घेराबंदी कर पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग

गोली लगने से प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर की मौत

तीन आरोपी हुए गिरफ्तार, गोली चलाने वाला फरार

1 पिस्टल सहित 20-25 राउंड कारतूस बरामद

सिवनी पृथ्वी टाइम्स 19 जनवरी 2024। चोर गिरोह की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ने गई डूंडासिवनी पुलिस पर गिरोह के एक व्यक्ति द्वारा फायरिंग कर दी जिससे घायल हेड कांस्टेबल की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालाकि वहां मौजूद पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल कल ली वहीं गोली चलाने वाला आरोपी फरार हो गया।
सिवनी जिले के डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र में बीते दिवस चोरी की घटना सामने आई थी जिस पर बारीकी से छानबीन के दौरान कल रात्रि के समय एक गिरोह की खबर हाथ लगी जिन्हे पकड़ने के लिए छिंदवाड़ा बाईपास में पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की जा जाकर तीन लोगों को पकड़ लिया गया तभी चौथा व्यक्ति जो की कुछ दूरी पर था ने अपने साथियों को बचाने फायरिंग कर दी जो की हेड कांस्टेबल राकेश ठाकुर को लग गई। मौके पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने 3 लोगों को पकड़कर घायल साथी को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने नागपुर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान हेड कांस्टेबल राकेश ठाकुर की मौत हो गई। मृतक हेड कांस्टेबल के शव का पोस्टमार्टम कराकर आज सलामी देकर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। इस पूरे घटना क्रम में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी फरार हो गया जिसकी विभिन्न जिलों में तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास से 1 पिस्टल सहित 20-25 राउंड कारतूस जप्त किया गया  है।

साथियों को छुड़ाने के लिए फायरिंग की

एसपी राकेश कुमार सिंह ने बताया, पुलिस की टीम चार आरोपियों को पकड़ने गई थी। टीम ने तीन आरोपी जनक सिंह, प्रवीण वैष्णव, गुलशन को पकड़ लिया था। चौथे आरोपी सद्दाम ने साथियों को बचाने के लिए गोली चला दी। इनमें हेड कॉन्स्टेबल राकेश ठाकुर घायल हो गए। गोली चलाने वाला सद्दाम मौके से फरार हो गया है। बाकी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।

एसपी ने बताया कि सिवनी में चोरी की वारदात करने वाले अपराधियों का ठिकाना डूंडा सिवनी थाना कसगेटर के बायपास में है। जानकारी मिलने के बाद डूंडा सिवनी पुलिस उनके पीछे गई। छिंदवाड़ा रोड स्थित लखनवाड़ा थाना पुलिस को भी अवगत करा दिया था। यहां लखनवाड़ा थाने की टीम ने नाकाबंदी कर दी। लखनवाड़ा पुलिस को देखकर आरोपी इनोवा वाहन से वापस लौट गए। इसके बाद डूंडा पुलिस ने कार्रवाई की।

टीम में चार पुलिसकर्मी थे

पुलिस की टीम में हेड कॉन्स्टेबल राकेश ठाकुर, हेड कॉन्स्टेबल शेखर बघेल, कॉन्स्टेबल विनय चोरिया और कॉन्स्टेबल अजय बघेल शामिल थे। आरोपी जनक सिंह और सद्दाम भिंड जिले के मेहगांव के रहने वाले हैं। आरोपी प्रवीण वैष्णव और गुलशन मंडला जिले के नैनपुर के रहने वाले हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखाते एनआरएलएम के अम्बरीश सोनगोत्रा किसकी सह पर आचार संहिता में भी लगातार मुख्यालय छोड़ रहे अम्बरीश सोनगोत्रा     |     विहिप के प्रांत प्रमुख से मिले भाजपा नेता मंजूरुल हसन     |     अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सिवनी पीएचई के कार्यपालन यंत्री का पदभार ग्रहण किया     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     सबका साथ सबका विकास को बरघाट नगर परिषद कर रही कलंकित आखिर किसकी सह पर अनुमति बगैर हरे-भरे वृक्षों की ही रही कटाई     |     लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा प्रत्याशी के चयन पर टिकीं सबकी निगाहें सिवनी-बालाघाट संसदीय सीट से कौन होगा भाजपा का उम्मीदवार चर्चाओं में सबसे ज्यादा वैभव पंवार और डॉ ढालसिंह बिसेन का नाम     |     मेहरा पिपरिया हत्‍याकाण्‍ड के 16 आरोपियों को आजीवन कारावास एक आरोपी को 03 वर्ष का कठोर कारावास     |     श्री महामृत्युंजय अतिरुद्र महायज्ञ व प्रवचन का समागम जारी रुद्राक्ष पाकर भक्ति में लीन हो रहे श्रद्धालु     |     चोर गिरोह को घेराबंदी कर पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग गोली लगने से प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर की मौत तीन आरोपी हुए गिरफ्तार, गोली चलाने वाला फरार 1 पिस्टल सहित 20-25 राउंड कारतूस बरामद     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425843203