गौरव स्वर्णकार महिला समिति ने किया अजमीढ़ देव जयंती आयोजन

गौरव स्वर्णकार महिला समिति ने किया *अजमीढ़ देव जयंती* आयोजन

सिवनी पृथ्वी टाइम्स 10 अक्टूबर 22। स्वर्णकार समाज के आदि पुरुष माने जाने वाले अजमीढ़ देव जी की जयंती पर गौरव स्वर्णकार महिला समिति सिवनी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के शुरुआत में अजमीढ़ देव जी का पूजन अर्चन एवं आरती की गई।तत्पश्चात कार्यक्रम में बतौर पधारी मुख्य अतिथि श्रीमती रितु प्रमोद दहीकर जी एंव कंचन सोनी जी का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया है ।कार्यकम की श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए भजन और प्रसाद वितरण हुआ।
*समाज का नाम रोशन करने वाली बेटियो का हुआ सम्मान*
प्रतिष्ठित डाँक्टर मेधा प्रकाश सराफ द्वारा कोरोना काल में की गई निस्वार्थ सेवा और समाज की मेघावी विद्यार्थी बेटी आयुशी संजय सोनी ने मास्टर इन इकोनॉमिक्स मे गोल्ड मेडल हासिल किया ।
इन दोनों बेटियों ने स्वर्णाकार समाज का नाम रोशन किया है जिसके लिए गौरव स्वर्णकार महिला समिति की ओर से इन्हे सम्मानित किया गया, तत्पश्चात कार्यक्रम में अध्यक्षीय उदबोधन में श्रीमती संजना सोनी ने अजमीढ़ देव जी की जीवनी पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में छोटी बच्चियों दर्शयानी एवं एकांशी के द्वारा सुंदर नृत्य और महिला सदस्यों द्वारा गरबा किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए श्रीमती रजनी कौशल जी के द्वारा सभी का सदस्यों का आभार व्यक्त कर समापन की घोषणा की गई।इस कार्यक्रम मे गौरव स्वर्णकार महिला समिति की सभी महिलाओं की उपस्थिति के साथ प्यारे बच्चों की भी उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खनिज विभाग बेफिक्र पुलिस ने अवैध रेत परिवहन पर की कार्यवाही एक रायल्टी में 5 से 6 ट्रिप लगाते हैं मंडला से आने वाले रेत से भरे डंपर     |     आज होगा बरघाट में डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जयंती एवं बुद्धविहार शिलान्यास समारोह     |     जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखाते एनआरएलएम के अम्बरीश सोनगोत्रा किसकी सह पर आचार संहिता में भी लगातार मुख्यालय छोड़ रहे अम्बरीश सोनगोत्रा     |     विहिप के प्रांत प्रमुख से मिले भाजपा नेता मंजूरुल हसन     |     अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सिवनी पीएचई के कार्यपालन यंत्री का पदभार ग्रहण किया     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     सबका साथ सबका विकास को बरघाट नगर परिषद कर रही कलंकित आखिर किसकी सह पर अनुमति बगैर हरे-भरे वृक्षों की ही रही कटाई     |     लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा प्रत्याशी के चयन पर टिकीं सबकी निगाहें सिवनी-बालाघाट संसदीय सीट से कौन होगा भाजपा का उम्मीदवार चर्चाओं में सबसे ज्यादा वैभव पंवार और डॉ ढालसिंह बिसेन का नाम     |     मेहरा पिपरिया हत्‍याकाण्‍ड के 16 आरोपियों को आजीवन कारावास एक आरोपी को 03 वर्ष का कठोर कारावास     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425843203