पंचायत चुनाव स्थगित करने की तैयारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया ना केवल शुरू हो चुकी है बल्कि प्रशासनिक स्तर पर आधी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। अब केवल मतदान बाकी है। इधर शिवराज सिंह चौहान सरकार ने कोरोनावायरस संक्रमण के कारण पंचायत चुनाव स्थगित करने की तैयारी कर ली है।
गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए ओबीसी आरक्षण पर अर्जेंट हियरिंग के निवेदन को अस्वीकार कर देने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया और शुक्रवार की सुबह गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने बयान जारी कर दिया।
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि चुनाव किसी की जिंदगी से बड़ा नहीं है। लोगों की जान हमारे लिए पहली प्राथमिकता है। पंचायत चुनाव का जो अनुभव है, जो दूसरे प्रदेशों में हुए थे, उससे काफी नुकसान हुआ था। लोगों की सेहत असर पड़ा था। मेरी व्यक्तिगत राय है कि कोरोना की दहशत और आहट को देखते हुए पंचायत चुनाव को टाला जाना चाहिए। इस बारे में CM शिवराज सिंह चौहान से बात करूंगा।
सुप्रीम कोर्ट ओबीसी आरक्षण को पहले ही निरस्त कर चुका है
मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण विवाद नया मुद्दा बन गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार दबाव में नजर आ रही है। विधानसभा में सर्व सम्मति से संकल्प पारित किया जा चुका है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका भी दाखिल कर दी। इस सब के बावजूद पंचायत चुनाव प्रक्रिया के बीच 27% ओबीसी आरक्षण की संभावना काफी कम है। सुप्रीम कोर्ट पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को पहले ही निरस्त कर चुका है। यह विवाद आसानी से हल होने वाला नहीं है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

खनिज विभाग बेफिक्र पुलिस ने अवैध रेत परिवहन पर की कार्यवाही एक रायल्टी में 5 से 6 ट्रिप लगाते हैं मंडला से आने वाले रेत से भरे डंपर     |     आज होगा बरघाट में डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जयंती एवं बुद्धविहार शिलान्यास समारोह     |     जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखाते एनआरएलएम के अम्बरीश सोनगोत्रा किसकी सह पर आचार संहिता में भी लगातार मुख्यालय छोड़ रहे अम्बरीश सोनगोत्रा     |     विहिप के प्रांत प्रमुख से मिले भाजपा नेता मंजूरुल हसन     |     अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सिवनी पीएचई के कार्यपालन यंत्री का पदभार ग्रहण किया     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     सबका साथ सबका विकास को बरघाट नगर परिषद कर रही कलंकित आखिर किसकी सह पर अनुमति बगैर हरे-भरे वृक्षों की ही रही कटाई     |     लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा प्रत्याशी के चयन पर टिकीं सबकी निगाहें सिवनी-बालाघाट संसदीय सीट से कौन होगा भाजपा का उम्मीदवार चर्चाओं में सबसे ज्यादा वैभव पंवार और डॉ ढालसिंह बिसेन का नाम     |     मेहरा पिपरिया हत्‍याकाण्‍ड के 16 आरोपियों को आजीवन कारावास एक आरोपी को 03 वर्ष का कठोर कारावास     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425843203