रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया सिवनी जनपद का ADO

सिवनी में लोकायुक्त पुलिस की जबलपुर टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए जनपदसिवनी के सहायक विस्तार अधिकारी गनाराम कटरे को 10 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सिवनी// ग्राम पंचायत बकोडा के निलंबित सचिव राजिक अंसारी से जनपद सिवनी में पदस्थ ऐडीओ गनाराम कटरे ने उनकी वेतन बृद्धि लगाने के एवज में 10 हज़ार रूपए की रिश्वत मांगी थी जिसकी शिकायत प्रार्थी ने लोकायुक्त पुलिस से की और आज लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी ऐडीओ को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया , शिकायतकर्ता सचिव राजिक अंसारी ने इस पूरे मामले में जनपद सीईओ अभिषेक कुमार पे भी रिश्वत मांगने के आरोप लगाते हुए कहा है कि दरअसल इस रिश्वत की मांग सीईओ ने ही उनसे की थी और अपने विस्वास पात्र ऐडीओ को देने के लिए कहा था वही जनपद सीईओ अभिषेक कुमार ने रिश्वत मांगने के आरोप को वेबुनियाद बताया है।

सिवनी में घूसखोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच आज लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने एक बड़ी छापामार कार्रवाई करते हुए जनपद सिवनी के सहायक विस्तार अधिकारी गनाराम कटरेको 10 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है,लोकायुक्त पुलिस जबलपुर टीम के निरीक्षक स्वप्निल दास ने बताया कि बकोडा ग्राम पंचायत केसचिव राजिक अंसारी की वेतन बृद्धि साल 2019 से 2021 तक रुकी हुई थी जिसे लगाने के नाम पे ऐडीओ गनाराम कटरे ने उनसे 10 हज़ार रूपए रिश्वत की मांग की थी,प्रार्थी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस में की और उसी शिकायत के चलते आज जनपद सिवनी के कार्यालय में आरोपी ऐडीओ को 10 हज़ार की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने धार दबोचा। इस पूरे मामले में जनपद सीईओ अभिषेक कुमार की भूमिका होने की संभावना के बारे में निरीक्षक स्वप्निल दास ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है कि आखिर सचिव की वेतन बृद्धि क्यों रोकी गयी वही जनपद सीईओ अभिषेक कुमार ने रिश्वत मांगने के आरोप को वेबुनियाद बताया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखाते एनआरएलएम के अम्बरीश सोनगोत्रा किसकी सह पर आचार संहिता में भी लगातार मुख्यालय छोड़ रहे अम्बरीश सोनगोत्रा     |     विहिप के प्रांत प्रमुख से मिले भाजपा नेता मंजूरुल हसन     |     अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सिवनी पीएचई के कार्यपालन यंत्री का पदभार ग्रहण किया     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     सबका साथ सबका विकास को बरघाट नगर परिषद कर रही कलंकित आखिर किसकी सह पर अनुमति बगैर हरे-भरे वृक्षों की ही रही कटाई     |     लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा प्रत्याशी के चयन पर टिकीं सबकी निगाहें सिवनी-बालाघाट संसदीय सीट से कौन होगा भाजपा का उम्मीदवार चर्चाओं में सबसे ज्यादा वैभव पंवार और डॉ ढालसिंह बिसेन का नाम     |     मेहरा पिपरिया हत्‍याकाण्‍ड के 16 आरोपियों को आजीवन कारावास एक आरोपी को 03 वर्ष का कठोर कारावास     |     श्री महामृत्युंजय अतिरुद्र महायज्ञ व प्रवचन का समागम जारी रुद्राक्ष पाकर भक्ति में लीन हो रहे श्रद्धालु     |     चोर गिरोह को घेराबंदी कर पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग गोली लगने से प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर की मौत तीन आरोपी हुए गिरफ्तार, गोली चलाने वाला फरार 1 पिस्टल सहित 20-25 राउंड कारतूस बरामद     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425843203