भारत Vs साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट :सेंचुरियन में चौथे दिन का मौसम साफ, टीम इंडिया 160 रनों से आगे; राहुल-शार्दूल क्रीज पर

सेंचुरियन में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। दूसरी पारी में टीम इंडिया का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 30 रन है और टीम 160 रनों से आगे हैं। ओपनर केएल राहुल 11 और नाइट वॉचमैन शार्दूल ठाकुर 10 रनों के स्कोर पर नाबाद हैं।

चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, मैच के चौथे दिन सेंचुरियन में बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन धूप के साथ-साथ आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। तापमान 28-17 डिग्री तक रह सकता है। हवा 15-30 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती है और ह्यूमिडिटी 47-70 % तक रहने की संभावना है।

टीम इंडिया की नजरें बड़े स्कोर पर
चौथे दिन टीम इंडिया की नजरें बड़ा स्कोर बनाने पर रहेंगी। हालांकि, टीम को अगर इस मुकाबले में अपनी पकड़ को बनाए रखना है, तो तीसरे दिन की गलतियों से बचना होगा। मैच के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजी पहले सत्र के शुरुआती एक घंटे में ही सिमट गई थी। आज टीम को बड़ा स्कोर बनाना है तो संयम के साथ पारी को आगे बढ़ाना होगा।

सा. अफ्रीका ने पहली पारी में किया निराश
टीम इंडिया के 297 रनों के जवाब में अफ्रीकी टीम पहली पारी में 197 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। तेंबा बाउमा (52 रन) को छोड़ टीम का एक भी खिलाड़ी विकेट पर खड़े रहने का साहस नहीं दिखा सका। कुछ खिलाड़ियों को स्टार्ट मिला, लेकिन वह उसको बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 5 विकेट चटकाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खनिज विभाग बेफिक्र पुलिस ने अवैध रेत परिवहन पर की कार्यवाही एक रायल्टी में 5 से 6 ट्रिप लगाते हैं मंडला से आने वाले रेत से भरे डंपर     |     आज होगा बरघाट में डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जयंती एवं बुद्धविहार शिलान्यास समारोह     |     जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखाते एनआरएलएम के अम्बरीश सोनगोत्रा किसकी सह पर आचार संहिता में भी लगातार मुख्यालय छोड़ रहे अम्बरीश सोनगोत्रा     |     विहिप के प्रांत प्रमुख से मिले भाजपा नेता मंजूरुल हसन     |     अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सिवनी पीएचई के कार्यपालन यंत्री का पदभार ग्रहण किया     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     सबका साथ सबका विकास को बरघाट नगर परिषद कर रही कलंकित आखिर किसकी सह पर अनुमति बगैर हरे-भरे वृक्षों की ही रही कटाई     |     लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा प्रत्याशी के चयन पर टिकीं सबकी निगाहें सिवनी-बालाघाट संसदीय सीट से कौन होगा भाजपा का उम्मीदवार चर्चाओं में सबसे ज्यादा वैभव पंवार और डॉ ढालसिंह बिसेन का नाम     |     मेहरा पिपरिया हत्‍याकाण्‍ड के 16 आरोपियों को आजीवन कारावास एक आरोपी को 03 वर्ष का कठोर कारावास     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425843203