डीएसपी प्रदीप वाल्मीकि ने गुरुकुल के विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन बच्चों को यातायात, साइबर क्राइम, पर्यावरण संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति किया जागरूक

बरघाट पृथ्वी टाइम्स। ह्यूमन रिसोर्सस फेडरेशन के अनुसांगिक शैक्षणिक संस्थान गुरुकुल पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल बरघाट में गत दिवस एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रशासनिक, मीडिया, कला एवं शिक्षा जगत से बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके लंदन 2017 के रिकॉर्ड होल्डर सिवनी के डी एस पी प्रदीप वाल्मीकि ने बच्चों को मार्गदर्शित करते हुए ट्रैफिक, महिला सशक्तिकरण,साइबर सुरक्षा, खेलों के महत्व और अनेक विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम में बच्चों से कई प्रश्नों को पूछा गया और बच्चों का मनोरंजन करते हुए उन्हें खेल एवं रोचक जानकारियां प्रदान की। मीडिया जगत से पृथ्वी टाइम्स के संपादक पृथ्वी राज जगने उपस्थित रहे। बच्चों को मीडिया जगत से परिचित एवं मोटिवेट करते हुए सामान्य ज्ञान संबंधित जानकारियां जानने और पढ़ने की सलाह दी। कला के क्षेत्र में टीवी आर्टिस्ट देव पवार एवं अली भी उपस्थित रहे। देव पवार ने बच्चों को कहा गुरुकुल बच्चों और सभी को एक अच्छा मंच प्रदान करता आया है आप सभी अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर आगे बढ़कर हिस्सा लेवें।

कार्यक्रम में संस्था प्रबंध निदेशक नरेश सिंह राजपूत एवं प्राचार्य ज्योति सिंह राजपूत उपस्थित रहे। ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन एवं गुरुकुल को संबोधित करते हुए संस्था प्रबंध निदेशक ने बताया की गुरुकुल को अब तक 32 बड़े अवार्ड प्राप्त है। संस्था को हाल में ही शिक्षा के क्षेत्र में नेपाल काठमांडू में शिक्षा विभूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया है। प्राचार्य ज्योति सिंह राजपूत ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि संस्था के लगातार बेहतर संचालन में एक बड़ी टीम का योगदान है, हाल में हुई इंटरनेशनल लीड चैंपियनशिप में भारत के टॉप स्कूलों में से गुरुकुल से 5 विधार्थी चयनित है। स्कूल एकेडमिक कॉर्डिनेटर दीक्षा पटले ने मंच संचालन करते हुए बताया कि गुरुकुल पब्लिक स्कूल को मध्यप्रदेश के 100 स्कूलों में से ए प्लस की रैंकिंग प्राप्त है एवं गुरुकुल में पूर्ण रूप से डिजिटल एजुकेशन कराया जा रहा है। साथ ही बच्चे खेल एवं अनेक विधाओं में नेशनल इंटरनेशनल लेवल पर चयनित हो रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खनिज विभाग बेफिक्र पुलिस ने अवैध रेत परिवहन पर की कार्यवाही एक रायल्टी में 5 से 6 ट्रिप लगाते हैं मंडला से आने वाले रेत से भरे डंपर     |     आज होगा बरघाट में डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जयंती एवं बुद्धविहार शिलान्यास समारोह     |     जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखाते एनआरएलएम के अम्बरीश सोनगोत्रा किसकी सह पर आचार संहिता में भी लगातार मुख्यालय छोड़ रहे अम्बरीश सोनगोत्रा     |     विहिप के प्रांत प्रमुख से मिले भाजपा नेता मंजूरुल हसन     |     अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सिवनी पीएचई के कार्यपालन यंत्री का पदभार ग्रहण किया     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     सबका साथ सबका विकास को बरघाट नगर परिषद कर रही कलंकित आखिर किसकी सह पर अनुमति बगैर हरे-भरे वृक्षों की ही रही कटाई     |     लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा प्रत्याशी के चयन पर टिकीं सबकी निगाहें सिवनी-बालाघाट संसदीय सीट से कौन होगा भाजपा का उम्मीदवार चर्चाओं में सबसे ज्यादा वैभव पंवार और डॉ ढालसिंह बिसेन का नाम     |     मेहरा पिपरिया हत्‍याकाण्‍ड के 16 आरोपियों को आजीवन कारावास एक आरोपी को 03 वर्ष का कठोर कारावास     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425843203