छपारा कांग्रेस कमेटी बागियों पर क्यों नहीं कर रही कार्यवाही?

छपारा कांग्रेस कमेटी बागियों पर क्यों नहीं कर रही कार्यवाही?

कांग्रेसी नेताओं के रिश्तेदार कांग्रेस के खिलाफ लड़ रहे चुनाव !

अश्वनी मिश्रा

छपारा पृथ्वी टाइम्स । – नगर परिषद चुनाव के कुछ दिन शेष बचे हुए हैं। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ नगर के कांग्रेसी नेताओं के रिश्तेदारों सहित कई कांग्रेसी नेता ही अपने ही पार्टी से बगावत करते हुए निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन अब तक कांग्रेस संगठन ने बागियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की हैं।

उल्लेखनीय है कि छपारा नगर परिषद में पहली बार निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही जहां भाजपा संगठन ने बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे लगभग एक दर्जन से अधिक भाजपा नेताओं पर प्राथमिक सदस्यता सहित 6 वर्षों के लिए निष्कासन की कार्रवाई करी थी। लेकिन छपारा नगर परिषद के 15 वार्डों से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के ही खिलाफ कांग्रेसी नेताओं के रिश्तेदारों सहित कई नामी-गिरामी कांग्रेसी बगावत पर उतारू होकर निर्दलीय तौर पर कांग्रेस प्रत्याशियों के वोट बैंक का समीकरण बिगाड़ रहे हैं।

## क्या कांग्रेसी ही कांग्रेस को हराएगी? ##

छपारा नगर परिषद के चुनाव में अब कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशीयों के खिलाफ बागी होकर निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़ रहे कांग्रेसियों के रिश्तेदारों सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं पर कार्यवाही नहीं करने से कांग्रेस प्रत्याशी संगठन से नाराज नजर आ रहे हैं। बता दें कि छपारा नगर परिषद के 15 वार्डों में से अधिकांश वार्ड ऐसे हैं जहां कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत की संभावनाएं जताई जा रही हैं। लेकिन कांग्रेस के खिलाफ ही चुनाव लड़ रहे कांग्रेसियों के रिश्तेदारों और अन्य नेताओं पर कांग्रेस संगठन कार्यवाही करने से क्यों बच रहे हैं। चर्चाओं की माने तो अब यह कहा जाने लगा हैं कि क्या कांग्रेसी ही कांग्रेस को हराएगी?

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खनिज विभाग बेफिक्र पुलिस ने अवैध रेत परिवहन पर की कार्यवाही एक रायल्टी में 5 से 6 ट्रिप लगाते हैं मंडला से आने वाले रेत से भरे डंपर     |     आज होगा बरघाट में डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जयंती एवं बुद्धविहार शिलान्यास समारोह     |     जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखाते एनआरएलएम के अम्बरीश सोनगोत्रा किसकी सह पर आचार संहिता में भी लगातार मुख्यालय छोड़ रहे अम्बरीश सोनगोत्रा     |     विहिप के प्रांत प्रमुख से मिले भाजपा नेता मंजूरुल हसन     |     अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सिवनी पीएचई के कार्यपालन यंत्री का पदभार ग्रहण किया     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     गणवेश घोटाला उजागर होने के बाद 117 समूहों की अध्यक्ष/सचिव का बुलावा आज जिपं सीईओ ने आज सभी विकासखंड के बीएम को भी उपस्थित होने के दिये आदेश     |     सबका साथ सबका विकास को बरघाट नगर परिषद कर रही कलंकित आखिर किसकी सह पर अनुमति बगैर हरे-भरे वृक्षों की ही रही कटाई     |     लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा प्रत्याशी के चयन पर टिकीं सबकी निगाहें सिवनी-बालाघाट संसदीय सीट से कौन होगा भाजपा का उम्मीदवार चर्चाओं में सबसे ज्यादा वैभव पंवार और डॉ ढालसिंह बिसेन का नाम     |     मेहरा पिपरिया हत्‍याकाण्‍ड के 16 आरोपियों को आजीवन कारावास एक आरोपी को 03 वर्ष का कठोर कारावास     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425843203